
एटा – थाना जसरथपुर पुलिस को मिली सफलता, दो दिन पूर्व ग्राम दहेलिया पूठ में हुई युवक की हत्या की घटना में वाॅछित चल रहे दो नामजद आरोपी घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मुअसं- 221/2020 धारा 452, 307, 302, 34 भादंवि की घटना में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 25.11.2020 को वादी श्री अनुज शर्मा पुत्र स्व. राजकपूर निवासी ग्राम दहेलिया पूठ थाना जसरथपुर एटा द्वारा थाना जसरथपुर पर इस आशय सूचना दी गयी कि दिनांक 25.11.2020 को गाॅव के ही 1- प्रेम सिंह पुत्र पोखपाल 2. जितेन्द्र पुत्र प्रेम सिंह 3. रज्जन पुत्र रामबहादुर 4. हिमांशु पुत्र दिनेश चन्द्र शर्मा ने वादी के घर में घुसकर वादी व वादी के भाई अरविन्द व अरुण के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें वादी के भाई अरविन्द शर्मा उम्र करीब 19 वर्ष की गोली लग जाने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर *मुअसं- 221/2020 धारा 452, 307, 302, 34 भादंवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जसरथपुर को निर्देशित किया गया। दिनांक 27.11.2020 को थाना जसरथपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे दो नामजद अभियुक्तों रज्जन तथा हिमांशु को भनऊघाट पुल के पास से समय करीब 14.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। अभियुक्त हिमांशु थाना जसरथपुर पर पंजीकृत मुअसं- 186/20 धारा 376d भादंवि व 5/6 पोक्सो एक्ट में भी वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना जसरथपुर पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपताः-
1- रज्जन पुत्र रामबहादुर निवासी दहेलिया पूठ थाना जसरथपुर, एटा।
2- हिमांशु पुत्र दिनेश चंद्र शर्मा निवासी दहेलिया पूठ थाना जसरथपुर, एटा।
बरामदगी:-
1- दो अवैध तमंचा एक जिंदा व एक खोखा कारतूस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
- थानाध्यक्ष जयपाल सिंह मलिक
- उपनिरीक्षक राम सिंह
- का0 759 कृष्ण कुमार
- का0 1310 हरिओम
- का0 1182 रवि कुमार