आगरा खण्ड शिक्षक, स्नातक निर्वाचन-2020
डीएम, एसएसपी ने मण्डी समिति पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
डीएम, एसएसपी ने तहसील सदर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

एटा। डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने तहसील एटा सदर क्षेत्र में सर्वाेदय इण्टर काॅलेज में बनाए गए बूथ संख्या 134, 135, 136, 77 एवं सकीट विकासखण्ड कार्यालय पर बनाए गए बूथ संख्या 78 तथा डीएवी इण्टर काॅलेज सकीट में बनाए गए बूथ संख्या 141, 142 पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान निर्देश दिए कि बूथ पर रैम्प, शौचालय, पानी, विद्युत, प्रकाश आदि समस्त व्यवस्थाएं आयोग की मंशानुरूप सुनिश्चित कराई जाएं।
डीएम, एसएसपी ने मण्डी समिति पहुंचकर 30 नवंबर को पोलिंग पार्टियों के रवानगी हेतु उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में जायजा लिया। उन्होंने कहा कि 30 नवम्बर को मण्डी समिति के पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। पार्टी रवानगी के दौरान किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर कोविड-19 की गाईडलाईन का भी अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।
इस दौरान सीडीओ मदन वर्मा, एडीएम वित्त एवं राजस्व केशव कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम सदर अबुल कलाम, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, एआरटीओ हेमचन्द्र गौतम, एडीईओ राजेन्द्र भारती, प्रधान सहायक सतेन्द्र पचैरी आदि मौजूद रहे।