महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, थाना जैथरा क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म की घटना का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 535/2020 धारा 376, 452, 323, 506 भादवि* में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 25.11.2020 को वादिया पत्नी स्वo सरजेश सिंह निवासी ग्राम शहवाजपुर थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 24.11.2020 की रात्रि में गांव के ही अलहकार पुत्र रूपसिंह ने घर में घुसकर वादिया के साथ मारपीट व जबरन दुष्कर्म किया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 535/2020 धारा 376, 323, 452, 506 भादवि पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना के वांछित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 26.11.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अलहकार को धुमरी चौराहे के पास से समय करीब 07.45 बजे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- अलहकार पुत्र रूपसिंह निवासी ग्राम शहवाजपुर थाना जैथरा एटा ।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल:-
1- थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा
2- उपनिरीक्षक चरन सिंह
3- आरक्षी सतेंद्र कुमार
4- आरक्षी विजेंद्र कुमार
5- चालक मुख्यआरक्षी गजेन्द्र कुमार।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks