जनपद न्यायालय कासगंज में सुनवाई की नई तिथियां निर्धारित

*जनपद न्यायालय कासगंज में सुनवाई की नई तिथियां निर्धारित।*

कासगंज ,,,,मा0उच्च न्यायालय द्वारा निर्देशित किया गया है कि भारत सरकार द्वारा 03 मई 2020 तक लाॅकडाउन अवधि बढ़ा दी गई है। जनपद न्यायाधीश श्रीमती ज्योत्सना शर्मा के निर्देशन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जनपद कासगंज श्रीमती चेतना सिंह ने बताया कि समस्त न्यायालयों में सुनवाई की तिथियां परिवर्तित कर अलग अलग निर्धारित कर दी गई हैं।

जिन वादों की पूर्व में नियत तिथि 01 मई 2020 थी, उनकी नई तिथि 26 मई 2020 समस्त अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालयों में, जबकि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में 08 जून 2020 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार सिविल जज सी0डि0 न्यायालय में आगामी तिथि 16 जुलाई 2020 नियत की गई है। सीजेएम, एसीजेएम एवं सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालयों में सुनवाई की आगामी तिथि 20 मई 2020 निर्धारित कर दी गई है।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks