
#Aligarh….
अलीगढ़ के निज अस्पताल में बढ़ी लापरवाही
बच्ची के शव को कुतर गए चूहे
डीएम ने दिए जांच के आदेश
अलीगढ़ में कीर्ति अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। डिलीवरी के बाद नवजात की मौत होने पर उसके शव को अस्पताल में डीप फ्रीजर में रखा गया था। लेकिन सुबह जब बच्ची के शव को परिजनों के सुपुर्द करने के लिए निकाला गया तो उसका शव क्षत विक्षत पाया गया। उसके शरीर को जगह जगह चूहों ने नोंच खाया था। डीएम चंद्रभूषम सिंह ने मामले की जांच बैठा दी है। मामले की एसडीएम अतरौली व सीएमओ को 24 घंटे के अंदर जांच कर सौंपने के आदेश दिए गए हैं।राजेश कुमार पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम पिलखुनी ने अतरौली थाने में शिकायत दी है।