आक्सीजन लेवल कम होने की स्थिति में अस्पताल पहुँचने वाले युवाओं की बढ़ रही तादात*
*ओपीडी में 40 से 50 आयु वर्ग के मरीजों की संख्या अधिक*
बरेली, 25 नवम्बर 2020 ÷
कोविड – 19 संक्रमण को लोग इस बीच हल्के मे लेने लगे हैं, जिसका परिणाम सामने आने लगा है। फिर से कोरोना की चपेट में आने वालों की संख्या में इजाफा हो रहा है । इस बार युवाओं में संक्रमण की तीव्रता अधिक देखी जा रही है। एक बार फिर से लोगो को सजगता बरतनी जरूरी है क्योंकि सतर्कता कोरोना से बचाव का बेहतर उपाय है।
कोविड-19 अस्पताल के सीएमएस डॉ. वागिश वैश्य ने बताया कि कोरोना को लोग हल्के मे लेने लगे हैं। लोगों ने मास्क पहनना और हाथ धोना जैसी जरूरी हिदायतों को नजर अंदाज करना शुरू कर दिया है, जो खतरनाक हो सकता है| उन्होंने बताया कि ओपीडी में 30 प्रतिशत युवाओं की संख्या बढ़ी हैं, साथ ही संक्रमण की तीव्रता भी बढ़ रही है। युवा हल्के से खांसी – जुकाम के साथ ऑक्सीजन लेबल 85 होने की शिकायत के साथ आ रहे हैं, जो की चिंता जनक है। बिना गले लगे एक दूसरे का अभिवादन करने, शारीरिक दूरी रखें रखने, मास्क लगाएं और व आंख, नाक व मुंह को दूषित हाथों से न छुएं ।
सावधानी ही बचाव है-
– भीड़ वाले स्थानों जैसे डेयरी, अस्पताल , मेडिकल स्टोर या ऐसी ही अन्य जगहों पर एक दूसरे से कम से कम 6 फीट या 2 गज की शारीरिक दूरी बनाकर ही रखें। कार्यस्थलों पर भी इन नियमों का पालन करें।
– बाहर निकलें तो मास्क से नाक व मुंह पूरी तरह ढके हों । मास्क और चेहरे के बीच गैप नहीं हो यानी मास्क ढ़ीला नहीं होना चाहिए। मास्क के अगले हिस्से को गंदे हाथों से नहीं छूंएं।
– प्रत्येक 8 घंटे के बाद मास्क को बदल लें। पुन: इस्तेमाल किये जाने वाले कपड़े के मास्क का इस्तेमाल करें। ऐसे मास्क को अच्छी तरह धो दें।
– यदि सिंगल यूज वाले सर्जिकल मास्क इस्तेमाल करते हैं तो इसे डस्टबिन में डाल दें। इसका दोबारा इस्तेमाल नहीं करें।
– मास्क हटाने के बाद हाथों को साबुन से अच्छी तरह धो लें। मास्क लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें या अल्कोहल युक्त सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
यह बात जरूर रखें ध्यान-
– जब आप यात्रा कर रहे हों या किसी सार्वजनिक स्थल पर जा रहे हों।
– जब आप किसी ऑफिस के कमरे में अन्य व्यक्ति के साथ बैठे हों।
– यदि सर्दी, जुकाम हो तो बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगायें।
– छींकते या खांसते समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
– बहुत अधिक इस्तेमाल होने वाले सतहों जैसे दरवाजे का हैंडल या ऐसी अन्य जगहों की नियमित सफाई जरूरी है।