दिन पूर्व अपहृत हुई दो बहनें सकुशल बरामद, आरोपी युवक पुलिस हिरासत

एटा ~ थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, थानाक्षेत्र से दो दिन पूर्व अपहृत हुई दो बहनें सकुशल बरामद, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में घटनाक्रमानुसार दिनांक 24.11.2050 को वादी श्री महेन्द्र सिंह पुत्र पातीराम निवासी जिरसमी थाना कोतवाली देहात एटा द्वारा पुलिस कार्यालय पर उपस्थित होकर अपनी 17 साल और 3 साल की दो लड़कियों के दिनांक 22 नवंबर की दोपहर 2 बजे से लापता होने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें वादी के ही गांव के दो युवकों को नामित किया। इस सम्बंध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं- 447/2020 धारा 363/366 भादंवि पंजीकृत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अपहृताओं की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की चार टीमें जिनमें क्राइम ब्रांच- स्वाट और सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया। इस प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों लापता लड़कियों को आज सुबह दिल्ली से नामजद आरोपियों के साथ बरामद किया गया है। शुरुआती पूछताछ में यह पता चला है कि लापता लड़कियों की मां की दो साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है और 17 साल की लड़की की घटना में शामिल आरोपियों से दोस्ती थी। शिकायतकर्ता और परिवार के अन्य लोग पुलिस के कार्य से संतुष्ट हैं और पुलिस कार्यवाही की सराहना की है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks