घरसे दवा लेने आयीं दो नाबालिग बालिकाएं हुई गायब

घरसे दवा लेने आयीं दो नाबालिग बालिकाएं हुई गायब

एटा। जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम जिरसमी में गांव की ही दो नाबालिग बालिकाएं घर से डाक्टर के यहाँ दवा लेने गयी थी जो अचानक गायब हो गयी।

नाबालिग लड़की का अपहरण

बालिकाओं के परिजनों ने गांव के ही युवक पर बालिकाओं को गायब करने का आरोप लगाया है साथ ही पुलिस पर कार्यवाही के स्थान पर संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है।

पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर मांगा न्याय

नाबालिग लड़की का अपहरण
ग्राम जिरसमी निवासी गायब हुई बालिकाओं के माता-पिता के साथ आयी चाची गुरदेवी ने बताया कि दो दिन पूर्व जेठ की दो बालिकायें एक तीन वर्षीय और एक 17 वर्षीय बालिका घर से एटा डाक्टर के यहाँ दवा लेने गयी थी जो दो दिन बीत जाने के बाद भी वापस नहीं आयी दोनों बच्चियों को गांव का ही समीर नामक युवक ले गया है जिसकी शिकायत कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक इंन्देश पाल से की किन्तु उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हम उनकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से करने आये हैं उन्होंने थाने फोन करके तुरंत मुकदमा दर्ज कर नामजद के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks