यूपी (शाहजहांपुर) : धरने पर बैठी भाजपा विधायक की बहू ने फिर दी चेतावनी, बोलीं कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम से करेंगे मुलाकात

जिले के एक भाजपा विधायक के खिलाफ उनकी ही बहू धरने पर बैठ गई। उन्होंने भाजपा विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में भाजपा विधायक की बहू ने विधायक पर धमकाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा विधायक उन पर और उनके परिवार पर दर्ज केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। भाजपा विधायक रोशन लाल वर्मा द्वारा महिला के परिवार किसी सदस्य को धमकाने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसी बात से नाराज विधायक की बहू सरिता मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और धरने पर बैठ गई। भाजपा विधायक के खिलाफ धरने पर बैठी उनकी बहू का मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
थाना सदर बाजार के डीएम कार्यालय में मंगलवार को एक भाजपा विधायक की बहू धरने पर बैठ गईं। महिला ने डीएम को पत्र देकर विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि भाजपा विधायक और उनके परिवार वालों पर छह मुकमदे दर्ज कराए गए थे। जिन्हें वापस लेने का भाजपा विधायक लगातार दबाव बना रहे हैं। यही विधायक का धमकी भरा एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। पीड़ित ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि अगर विधायक पर कार्रवाई नहीं हुईतो वह सीएम योगी से मुलाकात करेंगी। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
मामले के मुताबिक जिले के निगोही इलाके के सत्ताधारी नेता के पुत्र ने दो शादियां की थीं। एक परिजनों की मर्जी से तो दूसरी परिजनों की मर्जी के खिलाफ। नेता के बेटे की असमय मौत के बाद दूसरी पत्नी ने खुद को नेता की पुत्रबहू के रूप में घर में रहने का दावा किया तो परिजनों ने नकार दिया। नेता और परिजनों के न अपनाने पर महिला ने कोर्ट में मुकदमा कर दिया। इसके बाद विधायक अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि मुकदमा वापस न लेने पर भाजपा विधायक फोन पर धमकी और परिजनों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं।
पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व खुदागंज थाने में महिला के पिता और भाई पर मुकदमा लिखा दिया गया। इस बात से नाराज महिला शनिवार को निगोही एसओ से मिली और अपने कथित ससुर पर धमकाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस महिला ने एक दिन पूर्व एलआईयू के इंस्पेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर पिता और भाई पर दर्ज फर्जी मुकदमे को खत्म कराने की मांग भी की। प्रार्थना पत्र में उसने धमकी दी थी कि अगर 23 नवम्बर तक मुकदमा खत्म न किया गया तो वह अपने छह वर्षीय बच्चे के साथ 24 नवंबर से कलक्टेट में धरने पर बैठ जाएगी।