एटा के युवा अभिनेता पुष्पेन्द्र की फ़िल्म ” कैमरा ” का पांच अंतरराष्ट्रीय फेस्टिवल में चयन

एटा। एटा के युवा अभिनेता पुष्पेन्द्र कुमार की फ़िल्म ‘एन अकरेन्स कैप्चर्ड इन कैमरा’ को पांच अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सवों में चयनित किया गया है। मंगलवार को समर्थ संस्था द्वारा इस फ़िल्म का प्रदर्शन एटा के होटल विनीता में आयोजित किया गया, जिसका उदघाटन नगरपालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती मीरा गांधी ने किया। इस कार्यक्रम में फ़िल्म के निर्देशक, सिनेमेटोग्राफर, अभिनेता और अभिनेत्री ने भी शिरकत की। फ़िल्म के प्रदर्शन के बाद निर्देशक और टीम को समर्थ संस्था द्वारा सम्मानित किया गया।
फ़िल्म की कहानी एक ऐसे कलाकार की है जो अपने कैमरे के जरिए दुनियां की हर खूबसूरती को उकेरना चाहता है। वह इतना संवेदनशील है कि उसे प्रकृति की हर बनावट में भरी सुंदरता से गहरा लगाव है। लेकिन दुनियां का रिवाज है कि संवेदनशील लोग अक्सर गलत समझ लिए जाते हैं। और इसी गलती का शिकार वह कलाकार हो जाता है। और उसके अंत की कहानी उसी के कैमरे में दर्ज होती है। यह कहानी तब सामने आती है जब वह कैमरा चोरी से बेचा जाता है और एक युवा फोटोग्राफर के हाथ लगता है।
इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले पुष्पेन्द्र कुमार यादव एटा के आगरा रोड स्थिति बसुधंरा के नजदीक गांव नगला राजा के रहने वाले हैं। पुष्पेंद्र कुमार ने प्रारम्भिक से लेकर स्नातक की शिक्षा एटा से ही पूरी करने के बाद परस्नातक की पढ़ाई करने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा महाराष्ट्र चले गए। वहां उन्होंने एक्टिंग एवं थिएटर में एम.ए. की पढ़ाई की और उसी दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम भी किया।
युवा समाज सेवी आशू यादव गांधी फेलोशिप के अंतर्गत मुम्बई के स्लम में गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम करते हैं। वहीं विवेक कुमार भी गांधी फेलोशिप के तहत राजस्थान के ग्रामीण इलाके के बच्चों की शिक्षा के लिए काम करते हैं। कार्यक्रम में प्रेस से बात करते हुए निर्देशक गयासुद्दीन खान ने कहा कि यह फ़िल्म विश्वविधालय के छात्रों को साथ लेकर बनाई गई जीरो बजट की फ़िल्म है। इस फ़िल्म का उद्देश्य ऐसे युवाओं को मौका देना है, जिनके पास मुम्बई जैसे शहरों में जाने के संसाधन नहीं हैं लेकिन उनके पास प्रतिभा है। इसके साथ ही इसे एटा जैसे शहरों में प्रीमियर करने का उद्देश्य छोटे कस्बों में उन युवाओं की प्रतिभा को पहुंचाना है।
कार्यक्रम की आयोजक समर्थ संस्था के अध्यक्ष दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता अमित यादव ने कहा कि कला-संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में एटा के युवा कलाकार अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। हमारा उददेश्य है कि ऐसे युवाओं को उनके कार्यों के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि युवा समाज कल्याण से जुड़े रहें।
कार्यक्रम में बोलते हुए एटा पुस्तक मेला के संयोजक एआरएम संजीव यादव ने कहा कि नई प्रतिभाओं को कला संस्कृति से जोड़कर बेहतर इंसान बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बजीर सिंह यादव, एआरएम संजीव यादव,प्रमुख शिक्षाविद राजेश यादव, दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट अमित यादव , आशु यादव, विवेक कुमार, सुनील यादव, दीपक कुमार, देवेंद्र कुमार, नेम सिंह, दिनेश चंद्र, मौक़म सिंह, राजीव यादव इत्यादि लोग शामिल रहे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks