227 ई-चालान पर 154300 रुपये जुर्माना किया गया

एटा।यातायात जागरूकता माह नवम्बर 2020 आज दिनांक 24-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट निर्देशन में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारी गण के साथ में जनपद के सांसद विधायकों के सहयोग से मुख्य चौराहों पर जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया गया वाहन स्वामी व चालकों को वाहनों का रख रखाव, फिटनेस आदि के बारे में जागरुक किया गया, वाहन चलाते समय मोवाइल फोन / ईयर फोन का प्रयोग करने पर व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी। शहर के व्यस्त चौराहों पर होर्डिंग्स लगायीं गयी व 5 वैनर तथा 4 पोस्टर चिपकाये गये 850 पम्पलेट वाँटी गयी एवं फेसबुक , व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया, दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 227 ई-चालान पर 154300 रुपये जुर्माना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks