जेएन मेडीकल कॉलेज से आयी कोरोना जांच रिपोर्ट, 8 केस निकले पॉजिटिव

ब्रेकिंग न्यूज अलीगढ़

* दुःखद – आज मिले 8 कोरोना पॉजिटिव*

*जेएन मेडीकल कॉलेज से आयी कोरोना जांच रिपोर्ट, 8 केस निकले पॉजिटिव ।*

डीएम श्री चन्द्र भूषण सिंह ने आज बताया कि जेएन मेडीकल कॉलेज से 8 लोगो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जिसमे उनके परिवार को क्वारन्टीन कर करने के साथ साथ कोरोना संक्रमितों को एल1 अस्पताल में भर्ती किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। 1 किमी. के एरिया को सील कर नगर निगम द्वारा सेनिटाइज कार्य किया जा रहा है। जो लोग कोरोना संक्रमित ओआये गए हैं वह हैं:-

*1- 43 वर्षीय महिला निवासी काजीपाडा।*

*2- 5 वर्षीय काजीपाडा से ही एक बच्चा।*

*3- 35 वर्षीय पुरुष निवासी कुरशियान गली , सराय मिया।*

*4- 34 वर्षीय व्यक्ति निवासी कुरैशियान, गली सराय मिया।*

*5- 60 वर्षीय पुरुष निवासी हाथी का पुल।*

*6- 29 वर्षीय पुरुष निवासी हाथी पुल।*

*7- 52 वर्षीय व्यक्ति निवासी कुरैशियान गली सराय मिया।*

*8 – 36 वर्षीय व्यक्ति निवासी देहली गेट ।*

डीएम श्री सिंह ने बताया है कि *अब तक जनपद में 33 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं जिसमें से एक मरीज की मृत्यु तथा एक मरीज ठीक होकर घर वापस जा चुका है। शेष 31 एक्टिव मरीज अभी एल1 अस्पताल में भर्ती हैं* जिनका इलाज चल रहा है। एक बार फिर जनता से अपील की है कि लोग लॉक डाउन का पालन करें, सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहें व अपने घर पर रहें, सुरक्षित रहें। यदि आप या आपका कोई जानकार कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है तो तत्काल उसकी सूचना जिला प्रशासन या कंट्रोल रूम को दें ताकि कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks