बहला-फुसलाकर नाबालिग बालिका को भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे दो नामजद आरोपी गिरफ्तार

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा बहला-फुसलाकर नाबालिग बालिका को भगा ले जाने के मामले में वांछित चल रहे दो नामजद आरोपी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अलीगंज श्री अजय कुमार के नेतृत्व में थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 402/2020 धारा 363, 366 भादवि की घटना में फरार चल रहे दोनों वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 23.11.2020 को वादिया द्वारा थाना अलीगंज एटा इस आशय की लिखित सूचना दी कि दिनांक 23.11.2020 को समय लगभग 8 बजे वह अपने घर से जनता इ0का0 कैल्ठा अलीगंज पढ़ने के लिए आ रही थी कि डाक बंगला तिराहा अलीगंज के पास गोल चक्कर के नजदीक दो लड़के कौशल व लकी ने उसे अपने पास बुलाया और बहला फुसलाकर कर अपनी मो0सा0 पर बैठाकर कम्पिल की तरफ ले जाने लगे तो रोड पर पुलिस की चेकिंग को देखकर उसे छोड़कर वहाँ से भाग गये। *इस सूचना पर थाना अलीगंज पर मु0अ0सं0- 0402/2020 धारा 363, 366 भादवि पंजीकृत किया गया।* *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। दिनांक 24.11.2020 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर अभियोग उपरोक्त के दोनों नामजद अभियुक्त कौशल व लकी को समय 09.10 बजे डी0ए0वी0 इण्टर कालेज के पास से गिरफ्तार किया गया। थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता :-
1- लकी उर्फ विजेन्द्र पुत्र कश्मीर सिंह निवासी कादरदादपुर सराय थाना कम्पिल जनपद फर्रूखाबाद।
2- कौशल उर्फ कौशलेन्द्र पुत्र अनिल कुमार निवासी उपरोक्त।

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल-
1- उपनिरीक्षक श्री संजय सिंह
2- आरक्षी 1216 आशू राजपूत
3- आरक्षी 914 अरविन्द कुमार
4- आरक्षी 1145 सतवन्त सिंह
5- महिला आरक्षी 268 रीनू यादव

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks