
#Lucknow….
यूपी में उम्रदराज महिला कैदियों को मिलेगी रिहाई
राज्यपाल ने मांगा प्रस्ताव
नारी बन्दी निकेतन में बन्द उम्र दराज महिला कैदियों को जल्द जेल से रिहा किया जाएगा। ताकि यह महिलायें अपनी बची जिंदगी परिवार के साथ बिताएं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने महिला कैदियों के रिहाई का प्रस्ताव डीजी जेल आंनद कुमार, एआईजी डॉ. शरद और डीएम अभिषेक प्रकाश से मांगा है।
यह बात राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जेल में बन्द 80 साल की बुजुर्ग और बीमार आशक्त महिलाओं को रिहाई की सौगात दी। राज्यपाल ने महिला बंदियों से मिलकर उनका हाल जाना।