
#Aligarh….
विवाद सुलझाने आई पुलिस से नशे में भिड़ा भाजपाई
थाने से छुड़ा ले गए विधायक, कोतवाल लाइन हाजिर
◾मामला गांधीपार्क के नोरंगाबाद मुखिया धर्मशाला इलाके का
मानिक चौक का मनीष नाम का एक भाजपा कार्यकर्ता वहां किसी रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शरीक होने के लिए आया था। इस दौरान नशे में उसका किसी के साथ झगड़ा हो गया।
यह सूचना जब इलाका चौकी इंचार्ज संजीव मौर्य व पुलिस तक पहुंची तो वे मामला सुलझाने के लिए मौके पर पहुंचे। वहां मनीष पुलिस से भी भिड़ गया। उसने दरोगा से हाथापाई कर ली और एक सिपाही की वर्दी भी फाड़ डाली। इस पर पुलिस आरोपी को थाने ले गई। जानकारी मिलने पर जिले के तीन तीन विधायक संजीव राजा की अगुवाई में थाने पहुंच गए। वहां बातचीत कर मसला समझौते के आधार पर निपटाया गया।
किसी तरह रात में ही विधायक आरोपी को छुड़ा ले गए। बाद में उन्होंने पुलिस पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा दिया। इधर सुबह होते ही एसएसपी मुनिराज जी ने मामले में इंस्पेक्टर गांधीपार्क मणिकांत शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है।