आखिर ट्रंप ने मान ली हार, सत्ता ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने को दी मंजूरी

आखिर ट्रंप ने मान ली हार, सत्ता ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू करने को दी मंजूरी

अमेरिका में हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव हुए हैं. इस चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को हार का सामना करना पड़ा है. वहीं जो बाइडेन को अमेरिका के नए राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया है. हालांकि चुनाव हो जाने के बाद अब तक अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पद पर अड़े हुए थे और हार मानने को तैयार नहीं थे लेकिन अब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है.

अमेरिकी चुनाव होने के 3-4 हफ्तों के बाद भी ऐसा माना जा रहा था कि डोनाल्ड ट्रंप चुनावी नतीजों को पलट सकते हैं. डोनाल्ड ट्रंप चुनावी नतीजों के सामने आने के बाद कई बार जो बाइडेन और उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी पर कई बार निशाना साध चुके हैं. चुनावी नतीजों के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानने को तैयार नहीं थे. इसके लिए उन्होंने नतीजों को कानूनी चुनौती देने की रणनीति पर भी काम किया लेकिन वो काम नहीं आई. ऐसे में अब डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार मानते हुए दिखाई दे रहे हैं.

अब डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के जनरल सर्विस ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन को सत्ता ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे दी है. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो किया जाना चाहिए, वो करिए. इसके बाद अमेरिका की GSA यानी जनरल सर्विस एडमिनिस्टेटर एमिली मर्फी ने जो बाइडेन को चिट्ठी लिखी है और सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया में शामिल होने का न्योता दिया है.
——————-????????———————-
????अमेरिकी प्रेसिडेंट इलेक्ट जो बाइडेन का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा, पहली बार होगा ऐसा

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा दल की घोषणा की, जिसमें 3 महिलाएं शामिल हैं. ऐसा पहली बार है जब जलवायु के लिए विशेष दूत को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का हिस्सा बनाया जाएगा.

बाइडन चाहते हैं कि एंटनी ब्लिंकेन को विदेश मंत्री, एलेजांद्रो मायोरकस को गृह मंत्री, लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत और अरविल हैन्स को राष्ट्रीय खुफिया निदेशक नियुक्त किया जाए. हैन्स इस पद के लिए नामित होने वाली पहली महिला होंगी.

बाइडेन ने पूर्व विदेश मंत्री जॉन केरी को जलवायु के लिए राष्ट्रपति के विशेष दूत के पद के लिए नामित करने की घोषणा की. केरी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पद पर बैठने वाले पहले अधिकारी होंगे. जेक सुलिवन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया गया है. गौरतलब है कि भारतीय मूल की अमेरिकी माला अडिगा को जिल बाइडेन की नीति निदेशक नियुक्त किया गया है. जिल बाइडेन अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी हैं. जो बाइडेन के 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद जिल देश की प्रथम महिला की जिम्मेदारी संभालेंगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks