महिला का सिर काटकर हत्या
कुएं में साड़ी में बंधी मिली महिला की सिर कटी लाश दुर्गंध आने पर चला पता

#Mainpuri…..

महिला का सिर काटकर हत्या
कुएं में साड़ी में बंधी मिली महिला की सिर कटी लाश
दुर्गंध आने पर चला पता
मैनपुरी जिले के गांव नगला अलाई की घटना
मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के गांव नगला अलाई निवासी राजकुमार के खेत में स्थित कुएं में सोमवार की सुबह लोगों ने दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुआं में पड़े साड़ी के गट्ठर को बाहर निकालने के लिए एक व्यक्ति को नीचे उतारा। साड़ी के गट्ठर को बाहर निकालने के बाद जब खोला गया तो लोग दंग रह गए। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाला। महिला का सिर बरामद नहीं हो सका। आसपास के लोगों ने भी शव को पहचान से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks