महात्मा गांधी के परपोते सतीश धुपेलिया का कोरोना से हुआ निधन

दुनिया में कोरोना एक बार फिर से बढ़ने लगा है। दक्षिण अफ्रीका में रह रहे महात्मा गांधी के परपोते सतीश धुपेलिया की कोविड-19 से संक्रमण होने के मौत हो गई। तीन दिन पहले ही सतीश ने अपना 66वां जन्मदिन मनाया था। इसके बाद वे संक्रमित हो गए थे। सतीश जोहान्सबर्ग में रहते थे। उनकी बहन उमा धुपेलिया ने भाई की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सतीश को कुछ दिन पहले ही निमोनिया के चलते हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद उन्हें कोरोना हो गया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई। रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि सतीश मशहूर फोटो जर्नलिस्ट रह चुके हैं।