
जनपद एटा,हम पुलिसकर्मियों को उनकी सेवा, शौर्य और शहादत के लिए नमन करते हैं”, झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ आज दिनांक 23.11.2020 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन एटा में झण्डा दिवस के अवसर पर डीजीपी उत्तर प्रदेश के संदेशों को पढ़कर सुनाया गया साथ ही पुलिसकर्मियों को न्यायपूर्ण, कर्त्तव्यनिष्ठ एवं व्यवहारिक पुलिसिंग की शपथ दिलाई गई। इस दौरान समस्त पुलिसकर्मियों को सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। *इस अवसर पर* क्षेत्राधिकारी सदर श्री इरफान नासिर खान, क्षेत्राधिकारी जलेसर/लाइन श्री रामनिवास सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक एटा श्री लक्ष्मण सिंह सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।