*बबीना में निर्धन भोजन योजना के चौदहवें दिन भी किया राहगीरों व निर्धन बस्तियों में भोजन वितरित*
बबीना। बबीना क्षेत्र में निर्धन भोजन योजना प्रतिदिन की भांति आज भी बबीना हाईवे पर साउथ से चलकर आ रहे राहगीरों को, बबीना बस्ती के निर्धन व्यक्तियों को एवं ग्राम पुरा बढ़ेरा की निर्धन बस्ती में जाकर भोजन वितरण किया गया। आज का भोजन *बबीना क्षेत्र के पुराने व प्रसिद्ध व्यापारी हरिराम साहू कृष्णा बुक डिपो वाले एवं वरिष्ठ समाजसेवी राहुल साहू (राहुल मशीनरी स्टोर) वालो की तरफ से दिया गया था*।
आज दोपहर में बबीना ललितपुर के बॉर्डर झरर घाट पर चेकिंग करने पर एक ट्रक रोक जिसमे कई राहगीर बैठे हुए थे पुलिस ने पकड़ा और बबीना के डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी की जांच की उसके बाद सभी राहगीरों ने कहा कि हम लोग 2 दिन से भूखें है हमारे लिए भोजन की व्यवस्था करा दीजिए तभी बबीना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ विनोद जैन ने निर्धन भोजन योजना के टीम के सदस्यों से बात की तो योजना के टीम ने तुरंत सभी राहगीरों के लिये भोजन देने के लिये हां कर दी और सभी राहगीरों को भोजन बैठाकर खिलाया। सभी लोग बहुत ही भूखे थे उन्होंने खाना खिलाने वालो को दिल से आशीर्वाद दिया और कहा कि आप लोग बहुत अच्छा कार्य कर रहे हो यह बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है भूखों को भोजन कराना।
आज *साहू समाज बबीना द्वारा अन्तराष्ट्रीय मानवधिकार एसोसिएशन की संस्था द्वारा चलाई जा रही रसोई के लिये 50 किलोग्राम चावल व 1 क्विंटल कद्दू सब्जी के लिए भेंट दिए* यह रसोई बबीना की सहारिया बस्ती में चल रही प्रतिदिन चल रही है।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित जिलामंत्री हनी साहू, साहू समाज अध्यक्ष लखन लाल साहू, जिलाकार्यसमिति सदस्य रितेंद्र टण्डन, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, मनीष साहू पत्रकार, रामप्रकाश साहू टेलर मास्टर, रमेश साहू ठेकेदार, प्रेम नारायण साहू लोहा वाले, संजय साहू होटल, अमन साहू, उमेश साहू, मदन साहू गन्ना जूस वाले, प्रेमनारायण साहू टेलर मास्टर सहित उपस्थित रहे।