दिल्ली से बस, फ्लाइट या ट्रेन से यूपी आने वाले लोगों की कोरोना जांच करने की तैयारी!

दिल्ली से बस, फ्लाइट या ट्रेन से यूपी आने वाले लोगों की कोरोना जांच करने की तैयारी!

दिल्ली।
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते अब उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने दिल्ली से आने वाले लोगों की कोविड-19 टेस्ट कराने की बात कही है। इस संबंध में यूपी के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी है कि ‘ दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब दिल्ली से फ्लाइट, बस और ट्रेन से यूपी आने वाले लोगों की कोविड-19 जांच की जाएगी। हम शादी या अन्य आयोजनों में जुटने वाली भीड़ को लेकर भी विचार-विमर्श कर रहे हैं।’

यहां आपको बता दें कि फिलहाल शादी में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति है और अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह संख्या 100 की जा सकती है। कुछ ही दिनों पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली से नोएडा की यात्रा करने वाले लोगों की रैन्डम टेस्टिंग कराने का फैसला किया था। यह फैसला दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए किया गया था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks