मतदान दिवस 01 दिसम्बर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य

#Etah…
मतदान दिवस 01 दिसम्बर को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगरा 05 खण्ड स्नातक, 06 खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले द्विवार्षिक निर्वाचन-2020 में दिनांक 01 दिसम्बर को मतदान होगा। तत्क्रम में निर्वाचन में मतदान करने हेतु उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त विभागों, विभागाध्यक्षों, स्थानीय निकायों तथा अद्धशासकीय विभागों के सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं और जो स्नातक तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से हाने वाले राज्य विधान परिषद निर्वाचनों हेतु बोनाफाइड मतदाता हैं, को मताधिकार के प्रयोग हेतु मतदान दिवस दिनांक 01 दिसम्बर, 2020 को विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य किया जायेगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks