उप मुख्यमंत्री ने किया 7605 लाख की लागत की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण

मा0 उप मुख्यमंत्री ने किया 7605 लाख की लागत की 37 परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण

मा0 उप मुख्यमंत्री ने डा0 महादीपक सिंह शाक्य पूर्व सांसद के शांति पाठ में सम्मिलित होकर दी श्रद्धांजलि

एटा। प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान रविवार को अपरान्ह में 12.10 बजे अलीगंज के डीएवी इण्टर काॅलेज मैंदान में हेलीकाॅप्टर द्वारा पहुचे। हेलीपैड पर डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री जी का जोरदार स्वागत किया। तदोपरान्त उप मुख्यमंत्री जी विद्यादीप मार्केट सराय रोड अलीगंज में डा0 महादीपक सिंह शाक्य पूर्व सांसद जी के स्वर्गवास के उपरान्त आयोजित शांति पाठ में सम्मिलित हुए।

उप मुख्यमंत्री जी का अपरान्ह में पुलिस लाईन हेलीपैड पर हेलीकाॅप्टर द्वारा उतरने के उपरान्त सांसद राजवीर सिंह राजू भईया, क्षेत्रीय विधायकगणों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तदोपरान्त उप मुख्यमंत्री जी ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचकर 6324 लाख की लागत की 28 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं 1280 लाख की लागत की 09 परियोजनाओं का जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बटन दबाकर लोकार्पण किया।

उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनसामान्य को शासन की मंशानुरूप सुविधाएं दिलाई जाएं, साथ ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं से समाज के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह राजू भईया, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, जलेसर विधायक संजीव कुमार दिवाकर, कासगंज विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक देवेन्द्र प्रताप सिंह, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, डीएम सुखलाल भारती, एसएसपी सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह, एएसपी राहुल कुमार, एसडीएम एसपी वर्मा, राजीव पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks