जपए की प्रबंधकारिणी समिति के देवेन्द्र लोधी पुन:अध्यक्ष व प्रदीप सचिव एवं मुमताज कोषाध्यक्ष मनोनीत

एटा ! जनपदीय पत्रकार एसोसियेशन की प्रबंधकारिणी समिति के वार्षिक सामान्य निर्वाचन 2021 हेतु आज आहूत की गयी संस्थापक मन्डल की महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कोविड-19 के चलते संस्थापक सदस्यों की आम राय से प्रबंधकारिणी समिति का गठन करते हुए देवेन्द्र लोधी को पुन: अध्यक्ष व प्रदीप वर्मा को सचिव एवं मुमताज अली को कोषाध्यक्ष नामित होने पर पत्रकार साथियों द्वारा माल्यार्पण कर एवं मिष्ठान खिलाकर अभिनदंन किया गया ! इस अवसर पर जपए के मुख्य संस्थापक राकेश कश्यप , सरंक्षक दीपक शर्मा सहित संस्थापक मन्डल के सदस्यों में सन्मति जैन, जयप्रकाश वर्मा, तरूण सिहं, गुड्डू अब्बास, शोएब अहमद, सुनील कुमार यादव, डा.रामबाबू उपाध्याय, अकरम खान, निशाकांत शर्मा, विजय वर्मा , राजू कश्यप, अवनीश कुमार आदि लोग मौजूद रहे !