
एटा।यातायात जागरूकता माह नवम्बर आज दिनांक 22-11-2020 को यातायात जागरुकता माह नवम्बर 2020 के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री ओमप्रकाश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर/ यातायात श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में यातायात प्रभारी मय यातायात कर्मचारी गण के साथ ट्रैक्टर मालिकों /चालकों को यातायात नियमों का प्रशिक्षण दिया गया टैक्टर ट्राली पर रिफ्लेक्टिव, रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाये गये व ट्रैक्टर ट्राली में सवारी न बिठायें जाने के प्रति जागरुक किया गया एवं चार पहिया वाहन पर चालक व आगे की सीट पर बैठी सवारी द्वारा सीट वेल्ट का प्रयोग न करनें वालों व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गयी । शहर के व्यस्त चौराहौं पर होर्डिंग्स लगायीं गयी साथ ही 07 बैनर व 7 पोस्टर चिपकाये गये 350 पम्पलेट बांटी गयी एवं फेसबुक, व्हाट्सऐप, ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक किया गया। दैनिक चैकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 56 ई-चालान पर 61300 रुपये जुर्माना किया गया।