
निधौली कलां में साईकिल यात्रा निकाल मनाया मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन
एटा।निधौली कलां-: आज निधौली कलां में सैकड़ों सपाईयो ने मिलकर साईकिल यात्रा निकाल कर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया तथा एकता का परिचय दिया l
सुबह निधौली कलां में एस्सार पेट्रोल पंप पर समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिलकर मुलायम सिंह यादव का जन्म दिन मनाया तथा साईकिल रैली निकाली गई l
साईकिल रैली एस्सार पेट्रोल पम्प से मैन रोड होते हुए एटा प्रस्थान किया l
जिसमें मुख्य रूप से तहसीलदार बघेल जिला उपाध्यक्ष,भूपेंद्र प्रजापत जिला महासचिव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव टीटू, दुष्यंत यादव, वीकेश यादव, राजू चौधरी पूर्व जिला सचिव, मुकेश धनगर जिला सचिव, के पी सिंह,बन्दे हसन, वीरेन्द्र सिंह नोनिया, अलबर कुरेशी, श्री किशन, महेश बघेल,पाशू यादव, मंदीप यादव प्रत्याशी जिला पंचायत वार्ड 12, ललित यादव नगर अध्यक्ष,जग्गी यादव,मोनू, अवधेश,अंकित यादव आदि लोग मौजूद रहे l