ग्राम खरसुलिया से अपह्रता युवती सकुशल बरामद

 

एटा पुलिस को मिली सफलता, थाना नयागांव पुलिस द्वारा ग्राम खरसुलिया से अपह्रता युवती सकुशल बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत *मुअसं- 217/2020 धारा 366 भादवि* की घटना से सम्बन्धित अपहृता को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना-* दिनांक 05.10.2020 को वादी श्री अतेंद्र कुमार पुत्र राम दत्त निवासी ग्राम खरसुलिया थाना नयागांव द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 21.09.2020 को बलवीर पुत्र नारायण स्वरूप निवासी ग्राम मुतियासा थाना कांठ जिला शाहजहांपुर अपने साथियों के साथ मिलकर वादी की पुत्री उम्र करीब 19 वर्ष को अपने साथ बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। *इस सूचना पर थाना नयागांव पर मुअसं- 217/2020 धारा 366 भादवि* पंजीकृत किया गया। *बरामदगी :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना से सम्बन्धित अपह्रता की शीघ्र बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 22.11.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अपह्रता को सकुशल बरामद किया गया है। उक्त संबंध में थानास्तर से नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks