
#Etah…
जांच में 14 और कोरोना पॉजिटिव आए
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2267 पहुंची
स्वस्थ मरीजों की संख्या 2107
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित लोगों में जलेसर निवासी युवक, लोक निर्माण विभाग की कॉलोनी निवासी 42 और 52 वर्षीय दो व्यक्ति, आगरा रोड निवासी 32 वर्षीय युवक, मोहल्ला सुदर्शन दास निवासी 21 वर्षीय युवती, योद्घा नगर निवासी 31 वर्षीय युवक शामिल हैं। गांव क्वार में 47 वर्षीय महिला और दो युवक़, धुमरी निवासी 23 वर्षीय युवक, श्रृंगार नगर निवासी 48 वर्षीय महिला, अरुणा नगर निवासी तीस वर्षीय युवती सहित जिला जेल में 25 और 28 वर्षीय दो बंदी कोरोना पॉजिटिव आए हैं।