*आवश्यक सामिग्री ईंट, बालू, मौरंग, सरिया, सीमेंट को न रोका जाए-डीएम*
*#एटा।*
डीएम सुखलाल भारती ने कहा कि संज्ञान में आया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ईंट, भट्टों का संचालन शुरू हो गया है। परन्तु भट्टों से ईंटों को ले जाने में पुलिस, प्रशासन द्वारा उनको रोका जा रहा है। उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि निर्माण कार्य हेतु आवश्यक सामिग्री यथा ईंट, बालू, मौरंग, सरिया, सीमेंट आदि को न रोका जाए।