ट्रक व ट्रैक्टर की भिड़ंत में दो लोगों की हुई मौत ,दो घायल


अम्बेडकर नगर। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 बजे के आसपास कन्नोज से आलू लेकर जलालपुर अम्बेडकर नगर जा रही ट्रक व सोनगांव से गिट्टी मोरंग सरिया लेकर मिझोड़ा अम्बेडकर नगर जा रही सुखारी गंज पुलिया के समीप आमने सामने से भीड़त हो गयी, जिसमें ट्रेक्टर चालक हेमंत कुमार सोनगांव कोतवाली अकबरपुर अम्बेडकर नगर का निवासी की मृत्यु हो गई वहीं दूसरी तरफ ट्रक ड्राइवर शिवमोहन कन्नोज निवासी की मृत्यु हो गई वहीं एक राहगीर ने अम्बेडकर नगर पुलिस कंट्रोल रुम को जानकारी दिया मौके पर महरुआ पुलिस पहुंचकर अन्य दो लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर वाहन की बाडी में बूरी तरह चिपक गया था लगभग दो घंटे के आस पास जीवित रहा पुलिस व स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर को बचाने का भरपूर कोशिश करते रहे लेकिन ड्राइवर जिंदगी मौत से जूझता रहा अंत में मौत ने हरा दिया। वहीं ट्रक मालिक व ट्रैक्टर मालिक घटना स्थल पर 2 घंटे के आस पास पहुंचे। पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।