आबकारी विभाग के साथ जनपदीय पुलिस ने खंगाले दस्तावेज, अनियमितताएं पाए जाने पर लगाया जुर्माना

एटा ~ शराब की दुकानों को जांचने के लिए जनपद भर में चला अभियान, आबकारी विभाग के साथ जनपदीय पुलिस ने खंगाले दस्तावेज, अनियमितताएं पाए जाने पर लगाया जुर्माना प्रमुख सचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी द्वारा जारी आदेशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपदीय पुलिस तथा आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त रुप से शराब की दुकानों की चेकिंग की गई। इस दौरान विशेष रुप से देशी शराब पर फोकस रखा गया चेकिंग के लिए प्रत्येक थाना स्तर पर आबकारी तथा स्थानीय पुलिस की टीमें बनाई गईं। अनियमितताओं की जांच 18 टीमों ने सुबह से लेकर देर शाम तक किया। पुलिस द्वारा औचक निरीक्षण से शराब का कारोबार कर रहे लोगों में अफरा- तफरी मच गई। जांच में कहीं कोई ओवर रेटिंग और डुप्लीकेट शराब बरामद नहीं हुई। लेकिन कहीं स्टाक रजिस्टर तो कहीं बिक्री का लेखा-जोखा सही नहीं मिलने की खामियां पाई गई। क्षेत्राधिकारी नगर तथा आबकारी निरीक्षक द्वारा नगर क्षेत्र की ऐसी दुकानों पर 50000 रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया। प्रयागराज में गत दिवस जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मृत्यु की घटना के बाद आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। इसी क्रम में मुख्य सचिव आबकारी द्वारा सभी जिलों के लिए पत्र जारी कर शराब की दुकानों की चेकिंग कराने के आदेश दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान विशेषतः देसी शराब की दुकानों पर यह देखा गया के देसी की आड़ में कहीं नकली शराब तो नहीं बिक रही है, आबकारी टीम द्वारा अनियमितताओं के चलते कई दुकानों की सैंपलिंग की गई है, जिसे एक्साइज लैब में परीक्षण हेतु भेजा गया है। साथ ही नेशनल हाईवे स्थित ऐसे ढाबों को भी चेक किया गया जहां से शराब के टैंकरों से शराब चोरी का अंदेशा है। इस दौरान अनाधिकृत रूप से शराब की बिक्री करने वालों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks