तमकुहीराज/पटहेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेन्दुरीया मे छठ पर्व सौहार्द रूप से मनाया गया।छठ पर्व एक लोकप्रिय पर्व है।

इस पर्व मे महिलाएं चौवीस घंटे निर्जला ब्रत करती है तथा सुबह सूर्य देव को अर्घ करके अपना ब्रत तोड़ती है।माता छठ अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। ग्राम सभा सेन्दुरीया मे छठ स्थलपर सुबह सेही भारी भीड़ देखी गयीं।तथा सूर्योदय होते ही सभी महिलाएं सूर्य देव को अर्घ देकर अपना ब्रत तोड़ी।इस बीच पुलिस सुरक्षा बल भी व्यवस्था बनाने मे मौजूद रहे।ग्राम सभा सेन्दुरीया के तरफ से छठ स्थलपर नास्ते पानी आदि की व्यवस्था की गयीं थी इस अवसर पर प्रमुखरूप से बालमीकि ,प्रमोद ,महेश, जाहिर अंसारी, दुर्गेश, जितेंद्र, प्रभुनाथ यदव आदि सेवा मे मौजूद रहे।
तमकुहीराज ।
About The Author
Post Views: 11