
एटा – थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, जैथरा थाना क्षेत्र पटाखे की चिंगारी को लेकर हुए विवाद में हुयी महिला की हत्या के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत *मुअसं- 524/2020 धारा 304, 323, 504 भादवि* की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटना:-* दिनांक 18.11.2020 को वादी करन पुत्र मलिखान सिंह निवासी झूडा थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 17.11.2020 को वादी अपने घर पर पटाखे चला रहा था तभी एक पटाखा चटक कर वादी के पड़ोसी राशिद की दुकान पर चला गया इसी बात को लेकर राशिद वादी के साथ गाली गलौज व मारपीट करने लगा यह देख वादी की माताजी श्रीमती मीना देवी उम्र करीब 42 वर्ष बीच बचाव के लिए आईं तो राशिद ने उनके सीने पर कई मुक्के मारे जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना पर थाना जैथरा पर *मुअसं- 524/2020 धारा 304, 323, 504 भादवि* पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी:-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना जैथरा को निर्देशित किया गया। दिनांक 19/11/2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना में फरार चल रहे अभियुक्त को अंगरैया चौराहे के पास से समय करीब 06.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
1- राशिद पुत्र लाल मोहम्मद निवासी झूडा थाना जैथरा एटा।