
काठगोदाम को भारतीय रेल का उत्कृष्ट स्टेशन बनाया जायेगा– महाप्रबंधक
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने काठगोदाम रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान कहा कि संम्बंधित अधिकारी प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजें, जिससे इस स्टेशन को उत्कृष्ट स्वरुप प्रदान किया जा सके।
महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने काठगोदाम से इज्ज़त नगर तक विंडो ट्रेलिग निरीक्षण भी किया साथ ही लाल कुआं जं पर रनिंग रूम, यार्ड का भी निरीक्षण किया, उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यात्री ट्रेनों के बन्दर होने के बावजूद माल ढुलाई से रेल राजस्व को बढ़ाया जाएगा।
इज्ज़त नगर मंडल मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान महाप्रबंधक को अपर मंडल प्रबंधक ( इन्फ्रास्ट्रक्चर) आशीष कुमार अग्रवाल ने उन्हें पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बताया कि मंडल की व्यवसाय विकास यूनिट द्वारा २०२४ तक माल लदान दुगना करने की दिशा में उल्लेख नीय काम किया जा रहा है २०२०–२१ के १६ नबम्बर तक ०.६९ मीट्रिक टन माल लदान किया जा चुका है उन्होंने बताया कि २०२०-२१ में ७१ रेक आटोमोबाइल की ढुलाई इज्ज़त नगर मंडल द्वारा की गई उन्होंने बताया कि अक्तूबर २०२० में २३ एन एम जी लेखों के द्वारा भी माल ढुलाई की गई।
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह ने महा प्रबंधक को बताया कि माल गाड़ियों की गति बढाये जाने की दिशा में एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने इस दौरान वर्कशॉप का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश देते हुए सन्तुष्टी जाहिर की।