PUBG लवर्स के लिए अच्छी खबर, गेम कर रहा है भारत में वापसी

PUBG लवर्स के लिए अच्छी खबर, गेम कर रहा है भारत में वापसी

PUBG लवर्स ने दिवाली बड़े ही धूमधाम से मनाई होगी क्योंकि इस शुभ दिन से 2 दिन पहले ही उनके कानों में खबर पहुंची थी कि उनकी जान से प्यारा यह गेम PUBG कमबैक कर रहा है. पबजी कॉर्पोरेशन ने भारत में इस गेम को वापस लाने की घोषणा कर दी है. इसे अब PUBG मोबाइल इंडिया से लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है. इधर PUBG के दिवानों को इसका बेसब्री से इंतजार है.

बता दें कि कंपनी ने इसकी एक नई वेबसाइट भी लॉन्च की है जिस पर कमिंग सून की टैगलाइन भी दी हुई है. इसके साथ ही PUBG वेबसाइट पर मोबाइल इंडिया के इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनल के लिंक भी दिए हुए हैं. गौरतलब है कि कंपनी ने इसका पहला टीजर भी जारी कर दिया है.टीजर आपको PUBG मोबाइल इंडिया के सोशल मीडिया चैनल्स पर मिल जाएगा. टीजर में आपको PUBG मोबाइल पर्सनैलिटी डायनमो, क्रोनटेन और जोनाथान देखने को मिलेंगे.

भारत में PUBG मोबाइल इंडिया गेम कब लॉन्च होगा कंपनी ने अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं दी है. इधर, कंपनी वेबसाइट पर भी कमिंग सून का टैग लगाया हुआ है. अब PUBG लवर्स को इसकी लॉन्चिंग डेट का बेसब्री से इंतजार है. खबरों के मुताबिक, भारत में ‘पबजी मोबाइल इंडिया गेम’ बहुत जल्द ही लॉन्च हो सकता है. कंपनी इसकी लॉन्चिंग की तैयारियों में जुटी हुई है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks