ईसाई धर्मगुरु पोप ने बिकिनी मॉडल की तस्‍वीर को किया लाइक, बढ़ा बवाल तो हटा पोस्‍ट

ईसाई धर्मगुरु पोप ने बिकिनी मॉडल की तस्‍वीर को किया लाइक, बढ़ा बवाल तो हटा पोस्‍ट

सर्वोच्‍च ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस से जुड़े एक मामले ने आजकल काफी तूल पकड़ा हुआ है. दरअसल पोप फ्रांसिस के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से एक बिकिनी मॉडल की तस्‍वीर लाइक हुई थी. इसके बाद बवाल अधिक बढ़ा तो इंस्‍टाग्राम से उस फोटो और लाइक को हटा दिया गया है.

पोप के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से जिस बिकिनी मॉडल की फोटो को लाइक किया गया था उसका नाम नतालिया गैरिबोटो है. इंस्‍टाग्राम पर उसके 20 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं. पोप फ्रांसिस ईसाइयों के सर्वोच्‍च धर्मगुरु हैं. उनके इंस्‍टाग्राम अकाउंट से नतालिया की फोटो लाइक होने के बाद यह मामला दुनिया भर में सुर्खियों में छा गया था.

नतालिया ब्राजीलियाई मॉडल हैं. इस विवाद को उन्‍होंने मजाकिया तौर पर लिया और लिखा कि उसे स्‍वर्ग की प्राप्ति होगी. उसकी इस फोटो को करीब 1.33 लाख लोगों ने लाइक किया है. पोप फ्रांसिस के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से नतालिया की जो फोटो लाइक की है उसमें वह स्‍कूल ड्रेस में दिख रही हैं. इस दौरान वह स्‍कूल के लॉकर में कुछ रखती नजर आ रही हैं.

विवाद होने के बाद पोप फ्रांसिस के इंस्‍टाग्राम अकाउंट से पोस्‍ट और लाइक हटा दिया गया है. हालांकि लोगों ने इसके स्‍क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks