एटा में महिला की पीट- पीटकर हत्या

#Etah…

जैथरा में महिला की पीट- पीटकर हत्या
◾पटाखों की चिंगारी गिरने पर हुआ था विवाद
◾बेटे ने आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
◾मृतका के बेटे ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
◾पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया
◾थानाक्षेत्र के ग्राम झूड़ा की घटना
◾जानकारी के अनुसार करन सिंह पुत्र मलिखान सिंह 17 नवंबर 2020 की रात करीब 8 बजे वह पटाखा चला रहा था। पटाखा की चिंगारी उसके पड़ोसी राशिद की दुकान के सामने गिर गया। इसी बात को लेकर राशिद पुत्र लालमुहम्मद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर उसकी 42 वर्षीय मां मीनादेवी बीच बचाव करने आ गईं। आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। गम्भीर हालत में करन सिंह ने अपनी मां को स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि मृतका के बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks