
*#Delhi….* *दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कोरोना की रैंडम रैपिड जांच शुरू, डीएनडी पर तैनात हुई टीम* दिल्ली में बढ़ रहे कोरोना संंक्रमण को देखते हुए नोएडा प्रशासन ने दिल्ली से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी है। पांच एंट्री प्वाइंट और 11 मेट्रो स्टेशनों पर जांच चल रही है। यहां रैपिड एंटीजन टेस्ट किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट 8-10 मिनट में दी जा रही है। नोएडा सीएमओ दीपक ओहरी ने बताया, अभी से लेकर शाम तक रैंडम रैपिड टेस्टिंग की जाएगी। नोएडा में बाहर से संक्रमण तो नहीं आ रहा ये चेक करने के लिए टेस्ट किए जा रहे हैं। डीएम ने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट आने के बाद फैसला लिया जाएगा कि आगे क्या कार्रवाई हो। *