जहरीली शराब कांड पर योगी सरकार सख्त आधी रात को हटाए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय

*#Lucknow….* *जहरीली शराब कांड पर योगी सरकार सख्त* *आधी रात को हटाए पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय* बंथरा जहरीली शराब कांड में सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार देर रात लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को हटा दिया है। एटीएस के एडीजी डीके ठाकुर को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। ठाकुर ने रात करीब डेढ़ बजे पुलिस आयुक्त का पद संभाल लिया।  *लखनऊ के जिला आबकारी निरीक्षक निलंबित* लखनऊ व फिरोजाबाद में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में आबकारी विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ  के आबकारी निररिक्षक आलोक पांडे को कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने में निलंबित कर दिया है।  वहीं, लखनऊ व फिरोजाबाद के जिला आबकारी अधिकारियों सुदर्शन सिंह व राम स्वार्थ चौधारी को हटाकर मुख्यालय से सम्बद्ध किया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks