मायके से ससुराल जा रही विवाहिता की सड़क हादसे में हुई मौत

कासगंज।पटियाली क्षेत्र के थाना सुनगढ़ी के अन्तर्गत ग्राम महमूदपुर मे भाईदूज पर भाईयों की दूज करने आई उषा पत्नी विजय सिंह जब अपने मायके से ससुराल के लिए टैम्पू से गंजडुंडवारा की तरफ जा रही थी तभी गांव महमूदपुर के पास है एक अज्ञात पिकअप के द्वारा टक्कर लगने से उषा की मौके पर ही मौत हो गई मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम लगा दिया घटना की सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंचे और पुलिस के द्वारा जाम खुलवाने की कोशिश की गई लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए तभी समाजसेवी प्रधान वसीम खान व अन्य क्षेत्र के लोगों ने परिवार के लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और पुलिस के द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया अभी तक पिकअप की कोई जानकारी नहीं हो पाई है पुलिस मामले की जांच में जुटी ।।