खौफनाक: पहले भतीजों ने किया दुष्कर्म

*#Kanpur….* *खौफनाक: पहले भतीजों ने किया दुष्कर्म* *फिर चाचा ने खा लिया छह साल की मासूम का दिल* उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर इलाके के एक गांव में दुष्कर्म की एक ऐसी घिनौनी वारदात सामने आई है जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जिन्हें भी इस घटना के बारे में पता चला वे हैरान रह गए कि कोई इंसान दरिंदगी की इस हद तक कैसे पहुंच सकता है। दिल दहला देने वाले इस कांड ने एक बार फिर निठारी कांड की याद दिला दी है।  गांव के दो हैवानों ने पहले तो छह साल की मासूम बच्ची को अपना शिकार बनाया। उसके साथ दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया और फिर उनके चाचा ने तो सारी हदें ही पार कर दीं। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद उनका चाचा बच्ची का दिल निकालकर खा गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks