गौ हत्यारों को बक्सा न जाये:-देवेन्द्र लोधी

गौ हत्यारों को बक्सा न जाये:-देवेन्द्र लोधी
एटा,
हरियाणा के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनके चार पांच अज्ञात साथियों पर गौ हत्या मामले की एफ आई आर दर्ज हुई है। इस घटना को हिंदूवादी संगठनों ने पूरे देश में बड़े ही गंभीरता के साथ लिया है। हिंदूवादी संगठनों के हस्तक्षेप के बाद यह रिपोर्ट हो पाई है। पूरे देश में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिस तरीके से इन हत्यारों ने उस गाय को घेरकर राइफल की गोलियों से जिस तरीके से उस पर हमला किया वह हमला दर्दनाक हादसे से कम नहीं है ।इस घटना को लेकर एटा- कासगंज के विभाग संयोजक, बजरंग दल देवेंद्र लोधी ने कहा कि गौ हत्यारों को किसी भी सूरत पर बख्शा नहीं जाएगा ।फिर चाहे वह हिंदू हो या मुस्लिम। गाय हमारी माता है और हिंदू समाज गायों को पूजता है ।और उनकी सेवा करता है। गाय से भी हिंदू समाज के लोगों को शुद्ध घी ,दूध प्राप्त होता है ।और उसके मूत्र से भी कई प्रकार की बीमारियों का समाधान होता है ।इस तरह गाय पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत पर नहीं बख्शा जाएगा ।जनपद एटा में भी कई एक बार गौ हत्या के मामले सामने आए। हमने उनके खिलाफ जिला प्रशासन की मदद से लगातार कार्रवाई कराई है।पूरे देश में जिस तरीके से हरियाणा गौ हत्या कांड चर्चा का विषय बना हुआ है। मैं देवेंद्र लोधी विभाग संयोजक -बजरंग दल, एटा -कासगंज विभाग यह मांग करता हूं कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks