माफियाओं परेशान दलित परिवार भूख हड़ताल पर बैठा

माफियाओं परेशान दलित परिवार भूख हड़ताल पर बैठा

यूपी के एटा में सोमवार सुबह 10 बजे से 3 बच्चों और पत्नी के साथ पीड़ित अमरपाल अनशन पर बैठा. पीड़ित का आरोप है कि उसकी जमीन पर पड़ोस गांव के लोगों ने कब्जा कर रखा है. इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से भी शिकायत की गई. इसके बावजूद मामले में कोई सुनवाई नहीं हो रही है.

एटा: जिले में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला जिले के अवागढ़ थाना क्षेत्र के नगला भूरा गांव का है. यहां गांव के रहने वाले अमरपाल की जमीन पर पड़ोस के गांव नगला गलुआ के रहने वाले कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है. इसकी शिकायत कई बार पीड़ित ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी की, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की. इससे परेशान होकर पीड़ित अमरपाल अपनी पत्नी और तीन बच्चों सहित भूख हड़ताल पर बैठ गया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks