फ्रांस रेडियो स्टेशन ने चलाई महारानी एलिजाबेथ समेत कई हस्तियों की मौत की गलत खबर, मांगी माफी

फ्रांस रेडियो स्टेशन ने चलाई महारानी एलिजाबेथ समेत कई हस्तियों की मौत की गलत खबर, मांगी माफी

फ्रांस के आरएफआई रेडियो स्टेशन ने कई हस्तियों को मृत घोषित कर दिया. दुनिया भर की कई हस्तियों के निधन का समाचार प्रसारित करने के बाद फ्रांस के रेडियो स्टेशन ने इसके पीछे तकनीकी दिक्कत का हवाला दिया है. इनमें क्वीन एलिजाबेथ, दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ पेले, अभिनेता क्लिंट ईस्टवुड और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई का नाम भी शामिल है. रेडियो स्टेशन ने इसे लेकर माफी मांगी.

रेडियो स्टेशन ने इस घटना के लिए माफी मांगते हुए इसके लिए तकनीकी दिक्कत को जिम्मेदार ठहराया. रेडियो स्टेशन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया- हम संबंधित लोगों से क्षमा मांगते हैं और उनसे भी माफी मांगते हैं जो हमें फॉलो करते हैं और हम पर भरोसा करते हैं. हम इस दिक्कत को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं.

आरएफआई ने गलती से जिन हस्तियों के निधन की सूचना प्रसारित की थी, उसमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर, क्यूबा के नेता राउल कास्त्रो, अभिनेत्री सोफिया लॉरेन और ब्रिजिट बार्डोट के नाम शामिल हैं. इन सभी हस्तियों की आयु 80 से 90 साल के बीच है. इसके अलावा फ्रांस के प्रसिद्ध व्यापारी बर्नार्ड टेपी की मौत की खबर भी आरएफआई ने चलाई. बता दें कि बर्नार्ड टेपी ने निधन की फर्जी खबरें पहले भी चल चुकी हैं.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks