आज नीतीश कुमार के साथ ये 14 लोग लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखिए पूरी लिस्ट….

आज नीतीश कुमार के साथ ये 14 लोग लेंगे मंत्री पद की शपथ, देखिए पूरी लिस्ट….

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : आज शाम 4.30 बजे नीतीश कुमार 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. जिसका गवाह गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई गणमान्य व्यक्ति बनेंगे. आज नीतीश कुमार के साथ कुल 14 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे. इस बार नीतीश मंत्रिमंडल कई उलट फेर देखने को मिलेगा. कई नये चेहरों को जगह दी गयी है. जबकि पुराने चेहरों को फिलहाल साइड कर दिया गया है.

नीतीश कैबिनेट के नए सिपहसलारों की सूची …..

-नीतीश कुमार : मुख्यमंत्री

-तारकिशोर प्रसाद : उपमुख्यमंत्री

-रेणु देवी : उपमुख्यमंत्री

फर्स्ट फेज में बीजेपी कोटे से मंत्री बनेने वालों की सूची…

— मंगल पांडेय : एमएलसी

— रामप्रीत पासवान : राजनगर

— जीवेश मिश्रा : जाले

— रामसूरत राय : औराई

— अमरेंद्र प्रताप सिंह: आरा

— मुकेश सहनी (वीआईपी पार्टी)

जदयू कोटे से ये लोग आज मंत्री पद की लेंगे शपथ….

— विजेंद्र प्रसाद यादव : सुपौल

— विजय कुमार चौधरी : सरायरंज

— अशोक चौधरी : एमएलसी

— मेवालाल चौधरी : तारापुर

— शीला मंडल : फुलपरास

— सुमन मांझी (हम पार्टी)

उधर शपथ ग्रहण समारोह का आरजेडी ने बायकॉट किया है. पार्टी की ओर से ट्वीट कर लिखा गया कि ‘राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है. बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध है. जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया. बिहार के बेरोजगारों,किसानो,संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है.NDA के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है. हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है”.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks