मैं नीतीश कुमार…, इस शब्द के साथ 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ…

मैं नीतीश कुमार…, इस शब्द के साथ 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ…

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : सातवीं बार नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 37वें सीएम के रूप में उन्होंने आज शपथ ली. राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें राज्यपाल फागू चौहान ने पद एंव गोपनियता का शपथ दिलायी. जिसका गवाह देश के गृह मंत्री अमित साह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, देवेन्द्र फडणवीस, वशिष्ठ नारायण सिंह, सुशील कुमार मोदी समेत एनडीए के घटक दलों के कई वरिष्ठ नेता बने.

इसके पहले नीतीश कुमार छह बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली हैं….

1- पहली बार नीतीश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत न होने के कारण सात दिन बाद उनकी सरकार गिर गई थी.
2- दूसरी बार नीतीश कुमार ने 24 नवंबर 2005 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
3- तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे.

4-चौथी बार नीतीश कुमार 22 फरवरी 2015 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लिए थे.
5- पांचवी बार नीतीश कुमार राजद के साथ गठबंधन में 20 नवंबर 2015 को मुख्यमंत्री बने थे.
6- छठी बार आरजेडी से गठबंधन टूटने के बाद बीजेपी के साथ एनडीए के गठबंधन में 27 जुलाई 2017 को मुख्यमंत्री पद के लिए नीतीश कुमार शपथ लिया था.

इस बार नीतीश मंत्रिमंडल में कई नये चेहरे को शामिल किया गया है. जबकि कई पुराने चेहरे को साइड कर दिया गया है. उधर आरजेडी ने शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट कर दिया है. वजापते पार्टी की ओर से ट्वीट कर कहा गया कि “राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश NDA के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों,किसानो,संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है।NDA के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है.”

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks