भारत और अमेरिका की साझेदारी बढ़ने की भी प्रबल संभावना..!!

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन के अब तक के राजनीतिक सफर पर गौर किया जाए तो उन्होंने भारत के साथ अमेरिका के मजबूत संबंधों की पहल की है
सीनेटर और उपराष्ट्रपति के कार्यकाल में उन्होंने कई ऐसे विधेयकों का समर्थन किया था जो भारत को लाभ पहुंचाने वाले थे
उनके अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से आप्रवासी भारतीयों को नागरिकता मिलने की संभावना है
ग्रीन कार्ड वीजा की सीमा बढ़ाई जा सकती है, जिससे भारतीय युवाओं के लिए अमेरिका में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
आतंकवाद को प्रोत्साहित करने वाले देशों की आर्थिक मदद रोकी जा सकती है
बाइडेन के राष्ट्रपति बनने से डिफेंस के क्षेत्र में भारत और अमेरिका की साझेदारी बढ़ने की भी प्रबल संभावना है!!