पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा भाई दूज त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया विशेष चैकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा भाई दूज त्यौहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चलाया विशेष चैकिंग अभियान तथा स्वंय की उपस्थिति में विभिन्न चैकिंग प्वाइंटो पर चेकिंग कर सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश:-

आज दिनांक 16.11.2020 को भाई दूज त्यौहार के दौरान भारी संख्या में महिलाओ का आवागमन रहता है । पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री विनीत जायसवाल के नेतृत्व में जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के दृष्टिगत तथा भाई दूज त्यौहार को शान्तिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण मनाने के लिये जनपद में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया । जिसके अन्तर्गत सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी को अपने-अपने थाना क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर, विभिन्न प्वाइंटो पर बैरियर लगाकर सघन चैकिंग अभियान के तहत चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा स्वंय चैंकिंग बिन्दुओ पर मौजूद रहकर सघन चैकिंग करायी गयी तथा पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा थाना चन्दपा, थाना कोतवाली हाथरस, थाना सादाबाद , थाना हाथरस गेट क्षेत्र के विभिन्न चैकिंग प्वाइंटो पर जाकर ड्यूटीरत पुलिसकर्मियो को चैक किया गया । इस दौरान सभी चैकिंग प्वाइंटस पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियो को सतर्क दृष्टि रखते हुये सघन चैकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि जनपद में चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान में किसी तरह की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरते । इसके अतिरिक्त जो भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जाए उसके विरुद्ध महामारी अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाए । दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के सम्बंध में भी कड़ाई से चैकिंग करने हेतु भी सभी को निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सभी ड्यूटीरत पुलिसकर्मियो को कोविड-19 के तहत मास्क व सैनिटाईजर का प्रयोग करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks