पुलिस की छापामारी, 04 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 23050/- रुपये व तास पत्ते बरामद।

एटा ~ थाना राजा का रामपुर पुलिस की छापामारी, 04 जुआरी जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार, 23050/- रुपये व तास पत्ते बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य जुआ/सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा चार जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 15.11.2020 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला कुंजड़ियान से चार जुआरियों को समय करीब 15.30 बजे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। जामातलाशी तथा मौके से *23050 रुपये व तास पत्ते* बरामद किए गए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर पर धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता
1-मोहम्मद कासिम पुत्र अहमद शेर निवासी मोहल्ला कुंजडयान थाना राजा का रामपुर जिला एटा
2-मनोज सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला कुंजड़ियान
3-सरफुद्दीन पुत्र रफीउद्दीन निवासी मोहल्ला पठानान
4-अतेंद्र उर्फ काले पुत्र अमर सिंह नगला मथुरी थाना राजा का रामपुर जनपद एटा

बरामदगी
1- 23050 रुपये,
2- ताश की गड्डियां

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks