मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया या गणेश सिंह जैसे नए चेहरों को मिल सकती है जगह

???? बड़ी खबर????
मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी, ज्योतिरादित्य सिंधिया या गणेश सिंह जैसे नए चेहरों को मिल सकती है जगह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में विस्तार की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए मध्य प्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, तथा एमपी में CM के दावेदार रहे पिछड़े वर्ग के कोटे से सतना सांसद गणेश सिंह सहित कई नए चेहरों को जगह दी जा सकती है। कुछ मंत्रियों की छुट्टी करने की तैयारी भी हो चुकी है। यह एक बड़ा फेरबदल होगा जो सुर्खियों में रहेगा। वर्तमान में प्रधानमंत्री सहित 22 कैबिनेट मंत्री हैं। केंद्रीय कैबिनेट में मंत्रियों की यह संख्या अब तक की सबसे कम है। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के कारण कैबिनेट मंत्रियों के पास जरूरत से ज्यादा अतिरिक्त प्रभार है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks